CricketIndia

IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी. यह मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा. इस बड़े मैच में दोनों टीमों के कई स्टार खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी, लेकिन खास तौर पर भारत के संजू सैमसन और न्यूजीलैंड के फिन एलन की बल्लेबाजी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है. दोनों बल्लेबाज मौजूदा समय में अपनी टीम के सबसे आक्रामक ओपनरों में गिने जाते हैं और सेमीफाइनल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल का माहौल और रोमांचक बना दिया है.
न्यूजीलैंड के फिन एलन ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया था. उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर नया रिकॉर्ड बना दिया. उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई.
वहीं भारत के संजू सैमसन ने भी सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 89 रन की दमदार पारी खेली, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है. उनकी इस पारी ने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

अगर टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों की बात करें तो फिन एलन रन बनाने के मामले में संजू सैमसन से थोड़े आगे नजर आते हैं. एलन ने 60 पारियों में 1654 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171 से ज्यादा का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है. एलन का सर्वोच्च स्कोर 137 रन है और उन्होंने तीन शतक तथा सात अर्धशतक भी लगाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 145 चौके और 115 छक्के लगाए हैं, जो उनकी पावर हिटिंग का बड़ा उदाहरण है.
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी टी20 इंटरनेशनल में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने 53 पारियों में 1310 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट करीब 155 का है, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी प्रभावशाली माना जाता है. सैमसन का सर्वोच्च स्कोर 111 रन है और उनके नाम भी तीन शतक दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने अपने टी20 करियर में 110 चौके और 76 छक्के लगाए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इन दोनों बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है. अगर दोनों में से कोई एक भी बड़ी पारी खेल देता है तो मैच का रुख बदल सकता है. फैंस को उम्मीद है कि अहमदाबाद में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में संजू सैमसन और फिन एलन के बीच बल्ले से जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply