India

IND vs NZ : पहले टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रन का लक्ष्य दिया, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने खेली तूफानी पारी

IND vs NZ 1st T20 Match : नागपुर। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारतीय पारी की नींव अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी ने रखी। उन्होंने आक्रामक अंदाज में 84 रनों की शानदार पारी खेली और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 44 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इन दोनों की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 239 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

The post IND vs NZ : पहले टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रन का लक्ष्य दिया, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने खेली तूफानी पारी appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply