CricketIndia

भारत के अर्जुन एरिगैसी ने मैग्नस कार्लसन को दी मात, विश्व नंबर 1 ग्रैंडमास्टर ने चेस टेबल पर निकाला गुस्सा


विश्व के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन एक बार फिर अपनी हार को पचा नहीं पाए। उनको ब्लिट्ज चैंपियनशिप के 9वें राउंड में भारत के अर्जुन एरिगैसी ने मात दी। इस हार के बाद पांच बार के चैंपियन खिलाड़ी का गुस्सा चेस टेबल पर निकला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। Written by खेल डेस्‍कEdited by Priyam Sinha नई दिल्ली December 30, 2025 07:49 IST हमें फॉलो करें मैग्नस कार्लसन को अर्जुन एरिगैसी से मिली हार के बाद आया भयंकर गुस्सा (Screengrab) विश्व के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को भारत के अर्जुन एरिगैसी ने मात दी। दोहा में जारी वर्ल्ड ब्लिट्स चैंपियनशिप में इस हार के बाद कार्लसन गुस्से में बुरी तरह भड़क उठे और मेज पर हाथ पटक दिया। उनका गुस्से वाला यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल है।

मैग्नस कार्लसन इस टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन थे। भारतीय शतरंज खिलाड़ी अर्जुन ने उन्हें 9वें राउंड में हराकर सभी को चौंका दिया। इस राउंड से पहले अर्जुन और कार्लसन समेत छह खिलाड़ी 6.5 अंक के साथ टॉप पर थे। अब इस जीत के साथ अर्जुन 7.5 अंक हासिल करते हुए उजबेकिस्तान के नोदिर्बेक अब्दुसातोरोव के साथ संयुक्त रूप से टॉप पोजीशन पर आ गए हैं।

रोनाल्डो फिर मिडिल ईस्ट के बेस्ट प्लेयर चुने गए, यह उपलब्धि हासिल करने की जताई ख्वाहिश

अर्जुन की इस जीत में खास बात यह थी कि उन्होंने ब्लैक पीस के साथ खेला। शतरंज में आमतौर पर सफेद पीस वाला खिलाड़ी पहली चाल चलता है। इससे साफ होता है कि सफेद पीस के खिलाड़ी का ब्लैक पीस वाले पर एक एडवांटेज होता है। कार्लसन ने खेल को अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में शुरू किया, लेकिन अर्जुन ने धीरे-धीरे अपने निशाने पर नजर रखते हुए अंत में सटीक जगह पर उसे साधा।

पहले भी गुस्से में रिएक्ट कर चुके हैं कार्लसन

अर्जुन ने इस खेल में धीरे-धीरे अपनी बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। मैग्नस कार्लसन पिछड़ते जा रहे थे। दबाव के बीच कार्लसन बुरी तरह भड़के हुए नजर आए। जब यह मुकाबला उनके हाथ से निकल गया तो वह बुरी तरह झल्लाहट में उठे और मेज पर हाथ पटक दिया। इसके बाद कुछ पीस नीचे भी गिर गए लेकिन बाद में उन्होंने उसे उठाया और अर्जुन से हाथ मिलाकर अपनी हार को स्वीकारा।

आलोचना के बाद MCG की पिच पर ICC ने लिया एक्शन, डिमेरिट अंक भी दिया

हालांकि, यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब कार्लसन का गुस्सा इस तरह दिखा है। इससे पहले रैपिड चैंपियनशिप में जब वह रूस के व्लादिस्लाव अर्तेमिएव से हारे थे वहां भी उनका गुस्से भरा रिएक्शन काफी वायरल हुआ था। उन्होंने जाते हुए कैमरा जो उनके करीब था उसे भी धक्का देने की कोशिश की। वहीं नॉर्वे में भी डी गुकेश से हारने के बाद उन्होंने मेज पर गुस्सा निकाला था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply