IndiaUttar Pradesh

यूपी में रमजान के महीने में लाउडस्पीकर से सहरी और इफ्तार की दी जाएगी जानकारी?


लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायल कमाल अख्तर ने रमजान के दौरान मस्जिदों से लाउडस्पीकर के माध्यम से सहरी और इफ्तार की घोषणाओं का मदद उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य में होली, दिवाली, दशहरा, कांवड़ यात्रा सहित ईसाई और सिख समुदाय के त्योहार मनाए जाते हैं, इसलिए रमजान के पवित्र महीने में मस्जिदों को लाउडस्पीकर से घोषणाएं करने की अनुमति दी जानी चाहिए. जिसका जवाब देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मस्जिदों से ‘सहरी’ और ‘इफ्तार’ की घोषणाओं को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया.

उन्होंने कहा कि यह परंपरा उस समय की है जब घड़ियों का व्यापक उपयोग नहीं होता था, और अब लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू हैं.
दरअसल, गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सदस्य कमाल अख्तर ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य में होली, दिवाली, दशहरा, कांवड़ यात्रा सहित ईसाई और सिख समुदाय के त्योहार मनाए जाते हैं, इसलिए रमजान के पवित्र महीने में मस्जिदों को लाउडस्पीकर से घोषणाएं करने की अनुमति दी जानी चाहिए. अख्तर ने कहा कि रोजा रखने वालों को ‘सहरी’ (सुबह से पहले का भोजन) और ‘इफ्तार’ (रोजा खोलने का भोजन) के समय की जानकारी देने के लिए मस्जिदों से पारंपरिक रूप से संक्षिप्त घोषणाएं की जाती हैं. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार इसकी इजाजत देगी, क्योंकि रमजान के पाक महीने में अगर यह इजाजत मिलती है तो लोगों को बहुत रहत होगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का इस्तेमाल ना किया जाए.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला
इसका जवाब देते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि रात में 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाए. खन्ना ने सहरी और इफ्तार के समय मस्जिदों से ऐलान की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा, ”यह परंपरा तब की है जब घड़ी नहीं हुआ करती थी. लोग पहले धूप की दिशा देखकर समय का आंकलन करते थे. आजकल हर व्यक्ति के पास चाहे वह रिक्शा वाला हो, ठेले वाला हो, सब्जी वाला हो, कमजोर से कमजोर आदमी के पास मोबाइल फोन है और उसमें समय भी दिखता है तो अब आवश्यकता तो है नहीं.”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply