CricketIndia

IPL 2026: वानिंदु हसरंगा के बाहर होने के बाद LSG ने 34 साल के अनुभवी खिलाड़ी को किया टीम में शामिल, पहली बार खेलेगा आईपीएल

IPL 2026: वानिंदु हसरंगा के बाहर होने के बाद LSG ने 34 साल के अनुभवी खिलाड़ी को किया टीम में शामिल, पहली बार खेलेगा आईपीएल

वानिंदु हसरंगा के पूरे सीजन से बाहर होने के बाद LSG ने साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर जॉर्ज लिंडे को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया, जो पहली बार IPL में खेलेंगे।

IPL 2026, Wanindu Hasaranga replacement: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शुरुआती झटके के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबले जीतकर लय हासिल कर ली थी। टीम का संतुलन भी बेहतर नजर आ रहा था, लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई जिसने फ्रेंचाइजी और फैंस दोनों को चौंका दिया।

दरअसल, टीम के स्टार श्रीलंकाई स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। यह लखनऊ के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि हसरंगा जैसे अनुभवी खिलाड़ी का होना टीम को मिडिल ओवर्स में मजबूती देता। हालांकि, इस झटके के बाद फ्रेंचाइजी ने तेजी दिखाते हुए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है।

IPL 2026: LSG ने चुना 34 साल का अनुभवी रिप्लेसमेंट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने वानिंदु हसरंगा की जगह साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। 34 साल के लिंडे पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि रिप्लेसमेंट का ऐलान 24 से 48 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा और अब फ्रेंचाइजी ने इस खाली जगह को भरने में देर नहीं लगाई।

IPL 2026: 250 टी20 मैचों का अनुभव, शानदार रिकॉर्ड

जॉर्ज लिंडे टी20 क्रिकेट में काफी अनुभवी खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने अब तक 250 टी20 मुकाबलों में 218 विकेट अपने नाम किए हैं और उनकी इकॉनमी 7.42 की रही है, जो इस फॉर्मेट में काफी प्रभावशाली मानी जाती है। वह बाएं हाथ के स्पिनर हैं और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं, जो उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंड विकल्प बनाता है।

IPL 2026: किन खिलाड़ियों पर हुआ था विचार?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस स्लॉट के लिए अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और इंग्लैंड के लियाम डॉसन जैसे खिलाड़ियों पर भी विचार किया था। लेकिन अंत में टीम मैनेजमेंट ने अनुभव और ऑलराउंड क्षमता को ध्यान में रखते हुए जॉर्ज लिंडे पर भरोसा जताया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply