Iran Attack On US Embassy: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग में हर दिन तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है. इराक के अधिकारियों के मुताबिक, दूतावास परिसर के भीतर एक हेलीपैड को मिसाइल से निशाना बनाया गया है. हमले के बाद दूतावास परिसर से काले धुएं का गुबार निकलता देखा गया.
हमले को लेकर पहले ही जारी की थी चेतावनी
एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को मिले एक वीडियो में शनिवार सुबह दूतावास परिसर के ऊपर धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है. हालांकि बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है.
अमेरिकी दूतावास के भीतर हेलीपैड पर हमला : AP https://t.co/uUwabLeY0Q
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 14, 2026
दूतावास ने शुक्रवार को इराक के लिए स्तर-4 सुरक्षा चेतावनी फिर से जारी करते हुए कहा था कि ईरान तथा ईरान समर्थित मिलिशिया समूह पहले भी अमेरिकी नागरिकों, हितों और बुनियादी ढांचे पर हमले कर चुके हैं और वे उन्हें निशाना बनाना जारी रख सकते हैं.’
ईरान लगातार कर रहा हमला
बता दें कि यह विशाल दूतावास परिसर दुनिया में अमेरिका के सबसे बड़े राजनयिक केंद्रों में शामिल है. इसे पहले भी ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा रॉकेट और ड्रोन हमले में कई बार निशाना बनाया जा चुका है. हाल के दिनों में इन समूहों ने उन ठिकानों को भी अधिक निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जहां अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों की सेनाएं तैनात हैं.
The post Iran Attack On US Embassy: बगदाद में ईरान का बड़ा हमला, अमेरिका दूतावास को मिसाइल से बनाया निशाना, परिसर से उठता दिखा धुएं का गुबार appeared first on Jago India Jago.



