Iran-Israel crisis : नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया में होने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार को 16 मार्च तक स्थगित कर दीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परीक्षा की नयी तिथियां तत्काल घोषित नहीं की गई हैं।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा करने के बाद, छात्रों की मानसिक परेशानियों और मौजूदा अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने 12 मार्च से 16 मार्च तक निर्धारित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।”
उन्होंने कहा कि नयी तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी, और आगामी परीक्षाओं के लिए 14 मार्च को स्थिति का पुनः मूल्यांकन किया जाएगा। इससे पहले, सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में 2, 5, 7, 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।
The post Iran-Israel crisis : पश्चिम एशिया में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च तक स्थगित appeared first on Jago India Jago.



