India

Iran Israel US War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की खुली धमकी, बोले-‘मोजतबा खामेनेई को बख्शूंगा नहीं’

Iran Israel US War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का संयुक्त अभियान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और इजराइल पहले से कहीं अधिक मजबूत है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के नव निर्वाचित सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को भी बख्शा नहीं जाएगा. इस सवाल के जवाब में कि क्या इजराइल खामेनेई और हिजबुल्ला नेता नईम कासिम को निशाना बनाएगा, इस पर नेतन्याहू ने कहा, ‘मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को नहीं बख्शूंगा.’ बता दें कि मोजतबा के पिता ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में मारे गए थे.

इजरायल ने मिशन को एपिक क्यूरी दिया नाम

इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ रोरिंग लायन नामक अपना अभियान शुरू किया जिसमें अमेरिका भी शामिल हो गया और उसने इसे एपिक फ्यूरी नाम दिया. ऐसा दावा किया गया कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को विफल करना, उसके मिसाइल कार्यक्रम को नष्ट करना और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों को करारा झटका देना है.

ईरान में सत्ता को उखाड़ फेंकने के विषय पर इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ईरान के लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जिससे कि वे अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंक सकें’ उन्होंने कहा, ‘हम सड़कों और चौकियों दोनों जगहों पर रिवोल्यूशनरी गार्ड एवं बासिज पर करारा प्रहार कर रहे हैं और हम अब भी सक्रिय हैं.’

‘ईरान स्वतंत्रता के मार्ग पर चलेगा’

ईरानी जनता को संबोधित करते हुए इजराइली नेता ने कहा, ‘वह क्षण निकट आ रहा है जब आप (ईरान के लोग) स्वतंत्रता के एक नए मार्ग पर चल सकते हैं. हम आपके साथ हैं, हम आपकी सहायता कर रहे हैं. लेकिन आखिर में यह आप पर निर्भर करता है! यह आपके हाथों में है.’ जब पत्रकारों ने नेतन्याहू से दोबारा पूछा कि क्या इजराइल सत्ता परिवर्तन के लिए दबाव डालेगा तो नेतन्याहू ने कहा, ‘आप किसी को पानी तक ले जा सकते हैं, लेकिन आप उसे पानी पीने के लिए मजबूर नहीं कर सकते.’

इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी सूरत में ‘यह पहले जैसा ईरान नहीं रहेगा, पहले जैसा पश्चिम एशिया नहीं रहेगा और पहले जैसा इजराइल नहीं रहेगा’ नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों की भी सराहना की.

Bus Fire: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही बस में अचानक लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान, 8 पैसेंजर्स गंभीर घायल, 1 की मौत

The post Iran Israel US War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की खुली धमकी, बोले-‘मोजतबा खामेनेई को बख्शूंगा नहीं’ appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply