India

Iran Israel War: ट्रंप के ऐलान के बावजूद जंग जारी, ईरान का दावा 2 एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया निशाना

Iran Israel War: डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बावजूद हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं. इजराइल का कहना है कि ईरान उसकी ओर मिसाइल हमले कर रहा है, जबकि ईरान की तरफ से दावा किया गया है कि उसके 2 एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हवाई हमले किए गए. गौरतलब है कि ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों को 5 दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया था, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता दिख रहा है.

ईरान का 2 ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले का दावा

ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड की करीबी एक अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने मंगलवार तड़के बताया कि देश के 2 ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए गए हैं. समाचार एजेंसी ‘फ़ार्स’ की खबर में दावा किया गया है कि एक हमले में इस्फ़हान में प्राकृतिक गैस के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरे हमले में खुर्रमशहर बिजली संयंत्र के लिए बनी गैस पाइपलाइन को निशाना बनाया गया.

इजराइल ने भी मिसाइल अटैक की कही बात

इजरायली सेना की तरफ से कहा गया कि ईरान की ओर से उसके क्षेत्र की तरफ और मिसाइलें दागी गई हैं, जिससे जारी संघर्ष में तनाव और बढ़ गया है.
संक्षिप्त बयान में सेना ने बताया कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम आने वाली मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है. साथ ही प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Iran US War : ईरान ने ट्रंप से सीधी बातचीत के दावे को किया खारिज, जंग खत्म करने के लिए रख दी ये बड़ी शर्तें

The post Iran Israel War: ट्रंप के ऐलान के बावजूद जंग जारी, ईरान का दावा 2 एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया निशाना appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply