CricketIndia

ईशान किशन और शमी नजरअंदाज, विराट और रोहित के साथ नाइंसाफी, BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान इन 30 खिलाड़ियों को जगह

BCCI Central Contract 2026-27

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के बीच बीसीसीआई (BCCI) ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने इस बार A+ कैटगरी हटा दी है. वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) जैसे दिग्गजों के साथ बीसीसीआई ने नाइंसाफी की है, उन्हें A+ कैटगरी से सीधे B कैटगरी में डाल दिया है. वहीं ईशान किशन (Ishan Kishan) जैसे खिलाड़ी को इस बार भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से दूर रखा गया है.

बीसीसीआई ने A कैटगरी में सिर्फ 3 खिलाड़ियों को जगह दी है, इन खिलाड़ियों में भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), उपकप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और आलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का नाम शामिल है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली को हुआ नुकसान

बीसीसीआई ने A+ कैटगरी से हटाकर विराट कोहली और रोहित शर्मा को B कैटगरी में डाल दिया है, अब उन्हें 7 करोड़ की जगह 3 करोड़ की सैलरी मिलेगी. बीसीसीआई ने इस 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी है, लेकिन बीसीसीआई का सबसे चौकाने वाला फैसला ईशान किशन को नजरअंदाज करना है. उन्हें किसी भी कैटगरी में शामिल नही किया गया है. वहीं मोहम्मद शमी को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नही दी गई है.

पुरुषो के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा बीसीसीआई ने महिलाओं का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी जारी किया है. ग्रेड A में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को जगह मिली है. महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 21 खिलाड़ियों को मौका मिला है.

BCCI द्वारा जारी किया गया पुरुषो के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन खिलाड़ियों को मौका

BCCI द्वारा जारी किया गया महिलाओं के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन खिलाड़ियों को मौका

 15 फरवरी वाले मैच के बॉयकॉट के बाद फाइनल में हुआ भारत से सामना तो क्या करेगा पाकिस्तान? सलमान आगा ने दिया जवाब

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply