HealthIndia

बेर का मौसम है, ज़रूर खाएं बेर, डाइजेशन से स्किन की खूबसूरती तक के लिए बेहतरीन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Ber Season Health Benefits For Digestion And Skin Expert Advice

Vitamin C Rich Fruits:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चढ़ाया जाने वाला बेर सिर्फ एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है। आयुर्वेद में इसे पौष्टिक, ऊर्जा देने वाला और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला फल माना गया है। व्रत के दौरान शरीर को हल्का लेकिन मजबूत बनाए रखने में यह काफी सहायक होता है। आइए जानते हैं बेर खाने के क्या है फायदे—

  • पोषक तत्वों से भरपूर बेर

आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार, बेर एक ऐसा फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को बेर का सेवन जरूर करना चाहिए।

बेर खाने के क्या है फायदे

  • इम्युनिटी पावर बढ़ाता है

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेर खाने से इम्युनिटी पावर बढ़ती है। बेर में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है। नियमित रूप से बेर खाने से सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव होता है। साथ ही मौसमी बीमारियों से भी बचाव कराता है।

  • खून की कमी दूर करता है

बेर खाने से इम्युनिटी पावर के अलावा खून की कमी दूर होती है। बेर में आयरन और अन्य जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। एनीमिया, यानी खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए यह खास फायदेमंद साबित हो सकता है।

  • पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है

बेर खाने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त होती है। बेर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है साथ ही कब्ज जैसी समस्याओं में भी निजात दिलाती है।

यह भी पढ़ें:–पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है पावरफुल टॉनिक!

  • हार्ट के लिए फायदेमंद

बेर का सेवन हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होते हैं।

  • शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है

आयुर्वेद के अनुसार, बेर शरीर में वात-पित्त को संतुलित करने में मदद करता है और शरीर को अंदर से पोषण देता है।

  • त्वचा पर ग्लो आता

बेर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते है। इससे त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रोसेस स्लो होता है और चेहरे को एक नेचुरल निखार मिलता है।

  • कमजोरी को करे दूर

एक्सपर्ट के मुताबिक, बेर में नेचुरल शुगर और ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं. इसे खाने से थकान, कमजोरी और सुस्ती दूर होती है। हालांकि, जिन लोगों को किडनी की समस्या है उन्हें बेर से परहेज करना चाहिए।

महाशिवरात्रि के दिन बेर को भगवान शिव को अर्पित करने के बाद प्रसाद स्वरूप ग्रहण करना शुभ माना जाता है। आस्था के साथ-साथ यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी एक सरल और प्राकृतिक वरदान साबित हो सकता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply