India

Jaipur Accident: पत्रकार कॉलोनी स्थित खरबास सर्किल पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल

Jaipur Patrakar Colony Accident: राजधानी जयपुर की पत्रकार कॉलोनी स्थित खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि 1 घायल हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक दूर जा गिरे. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया.कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से कार चालक की तलाश में जुट गई है.

AI Impact Summit में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भारत मंडपम में टी शर्ट उतारकर की नारेबाजी, पुलिस ने हिरासत में लिया

The post Jaipur Accident: पत्रकार कॉलोनी स्थित खरबास सर्किल पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply