BollywoodIndia

इस साल अली गोनी की दुल्हन बनेंगी जैस्मिन भसीन? घर पहुंचे दोस्त ने दे दिया बड़ा हिंट, अब फैंस लुटा रहे प्यार

Jasmin Bhasin Aly Goni Wedding Rumors Abhishek Kumar Visit His Home

Aly Goni And Jasmin Bhasin Wedding Rumors: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पॉपुलर कपल्स में से एक जैस्मिन भसीन और अली गोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों अक्सर किसी न किसी इवेंट, पार्टी या फंक्शन में साथ नजर आते हैं और फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। उनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद करते हैं।

हाल ही में जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने अपने घर पर टीवी के चर्चित अभिनेता अभिषेक कुमार को इनवाइट किया। इस मुलाकात का वीडियो और किस्से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जैसे ही अभिषेक कुमार सोसाइटी में एंट्री करते हैं, वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि यहां की लिफ्ट बहुत छोटी है। वहीं अली गोनी इस पूरे पल को कैमरे में कैद करते नजर आते हैं और व्लॉग बनाते दिखाई देते हैं।

अभिषेक कुमार ने जैस्मिन और अली की शादी का खोला राज

अभिषेक कुमार खाली हाथ नहीं आए थे। वह जैस्मिन और अली के लिए एक तोहफा लेकर पहुंचे, जिसे उन्होंने काफी मेहनत से तैयार किया था। अभिषेक ने बताया कि इस गिफ्ट पर उन्होंने काफी मेहनत की है और जैस्मिन ने भी उनकी तारीफ की। इसी दौरान अभिषेक, जैस्मिन को ‘भाभी’ कहकर संबोधित करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)

इस पर जैस्मिन मुस्कुराते हुए कहती हैं, “भाभी क्यों बोल रहे हो?” तभी अभिषेक जवाब देते हैं, “इस साल शादी हो जाएगी, तो अब तो भाभी ही हो जाओगी।” अभिषेक की यह बात सुनते ही जैस्मिन भसीन और अली गोनी दोनों जोर-जोर से हंस पड़ते हैं। उनका यह रिएक्शन फैंस को काफी क्यूट लगा।

सोशल मीडिया पर लोगों की चर्चाएं तेज

हालांकि कपल ने शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अभिषेक की इस बात के बाद फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे हैं कि शायद जैस्मिन और अली जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम देने वाले हैं।

गौरतलब है कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी की लव स्टोरी ‘बिग बॉस’ के दौरान शुरू हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े नजर आते हैं। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह पसंदीदा कपल आखिर कब अपनी शादी की खुशखबरी शेयर करेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply