J&K Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हुई. सुरक्षा बलों ने जैश ए मोहम्मद के 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है, और दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है.
कैसे शुरू हुई मुठभेड़ ?
अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना के जवानों ने चतरू के जंगलों में 2 संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
इलाके में भेजी गई अतिरिक्त फोर्स
इलाके को सुरक्षा बलों ने पूरी तरह से घेर लिया है. इसके लिए अतिरिक्त सैन्य बल भी भेज दिया गया है. बता दें कि बर्फ से ढके चतरू वन क्षेत्र में पिछले महीने आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थीं, जिनमें एक सैनिक शहीद हो गया था और एक आतंकवादी मारा गया था।
Badaun Bus Accident: उप्र के बदायूं में भीषण हादसा, बारातियों की बस रोडवेज की बस से टकराई, 3 लोगों की मौत, 15 घायल
The post J&K Terrorist Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, सेना ने 2 आतंकियों को घेरा appeared first on Jago India Jago.



