
Global Top 10 Best Selling Smartphones 2025
Global Top 10 Best Selling Smartphones 2025: साल 2025 के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की ग्लोबल लिस्ट सामने आ गई है और इसमें एपल का जबरदस्त दबदबा दिख रहा है. काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में 7 मॉडल आईफोन के हैं. बाकी तीनों जगह सैमसंग गैलेक्सी सीरीज ने बनाई है. हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में किसी भी चीनी कंपनी का एक भी फोन शामिल नहीं है. iPhone 16 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा.
2025 की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन लिस्ट
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन 2025 की लिस्ट में पहले नंबर पर iPhone 16 रहा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 Pro रहे. iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 ने भी लिस्ट में मजबूत जगह बनाई. Samsung की तरफ से Galaxy A16 5G, Galaxy A06 4G और Galaxy S25 Ultra शामिल रहे. कुल मिलाकर टॉप-10 में 7 iPhone और 3 Samsung Galaxy डिवाइस हैं. इन दस मॉडलों ने साल की कुल स्मार्टफोन बिक्री में लगभग 19 प्रतिशत योगदान दिया.
iPhone 16 और 17 सीरीज रहे टॉप पर
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्च एनालिस्ट हर्षित रस्तोगी के अनुसार, एपल ने टॉप-10 रैंकिंग में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. iPhone 16 सीरीज सबसे आगे रही और दूसरे मॉडलों से अंतर भी बढ़ाया. iPhone 17 सीरीज को लॉन्च के बाद पहले पूरे क्वार्टर में पिछली सीरीज से करीब 16 प्रतिशत ज्यादा बिक्री मिली. अमेरिका, चीन और पश्चिमी यूरोप जैसे बड़े बाजारों में इसकी डिमांड मजबूत रही. बेस iPhone 17 मॉडल को इस साल का standout परफॉर्मर बताया गया.
Global Top 10 Best Selling Smartphones 2025: ग्लोबल टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन 2025
iPhone 17 के अपग्रेड ने बढ़ाई डिमांड
iPhone 16 के मुकाबले iPhone 17 में कई अहम बदलाव किए गए, जिसका सीधा असर बिक्री पर दिखा. कंपनी ने डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट बढ़ाया और सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा जोड़ा. बेस स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB किया गया, जिससे वैल्यू और बेहतर हुई. RAM और परफॉर्मेंस अपग्रेड ने भी इसे Pro मॉडल के करीब ला खड़ा किया. यही वजह रही कि पिछली लिस्ट में नीचे रहने वाली पोजिशन से नई सीरीज ऊपर चढ़ गई.
Global Top 10 Best Selling Smartphones 2024: ग्लोबल टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन 2024
सैमसंग की मौजूदगी और Android सेगमेंट का हाल
सैमसंग ने भी टॉप-10 लिस्ट में तीन स्थान हासिल किए. Galaxy A16 5G साल 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला Android स्मार्टफोन बना, जिसने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बैलेंस से यूजर्स को आकर्षित किया. Galaxy S25 Ultra लगातार दूसरे साल लिस्ट में शामिल रहा और जापान में इसकी हिस्सेदारी तीन गुना से ज्यादा बढ़ी, जबकि भारत में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज हुई. एक्सपर्ट्स के अनुसार 2026 में मेमोरी की कमी का असर एंट्री और मिड सेगमेंट पर ज्यादा पड़ेगा, जिससे फ्लैगशिप फोन की हिस्सेदारी और बढ़ सकती है.



