BollywoodIndia

Khesari Lal Yadav Statement: बिहार दिवस पर खेसारी लाल का संदेश, बोले- बिहारी अब मजबूरी नहीं ताकत हैं

Khesari Lal Yadav Bihar Diwas Bihari Bhasha Demand

Khesari Lal Yadav Bihar Diwas: बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अपने संदेश में उन्होंने बिहारियों को देश की ताकत बताया और राज्य की पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही।

खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज दुनिया के हर कोने में बिहारी मौजूद हैं। पहले यह मजबूरी हो सकती थी, लेकिन अब यह ताकत बन चुकी है। उन्होंने सभी बिहारियों से अपनी पहचान पर गर्व करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की। उनके मुताबिक, बिहार और बिहारी समाज को अब बेहतर ब्रांडिंग की जरूरत है ताकि उनकी असली छवि दुनिया के सामने आ सके।

बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

अपने पोस्ट में खेसारी लाल यादव ने सबसे अहम मुद्दा बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता बिहारियों की भावनाओं का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन जब भाषा को मान्यता देने की बात आती है तो बहाने बनाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार की भाषा को संविधान में स्थान मिलता है, तो इससे राज्य की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।

राजनीति और मीडिया पर साधा निशाना

खेसारी लाल यादव ने अपनी पोस्ट में राजनीति और मीडिया पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बिहार को अक्सर प्रयोग और मजाक का केंद्र बना दिया जाता है। खेसारी के मुताबिक, जिस तरह भारत की छवि विदेशों में बदल रही है, उसी तरह बिहार की छवि को भी सकारात्मक रूप से पेश करने की जरूरत है। खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- Disha Patani Malavika Mohanan: जब रैंप पर उतरीं दिशा पाटनी और मालविका मोहनन, फैशन शो में थम गईं सबकी नजरें

यूजर्स का मिल रहा समर्थन

कई यूजर्स ने उनकी बातों से सहमति जताते हुए बिहार के विकास और एकजुटता पर जोर दिया। लोग कमेंट्स के जरिए अपनी राय रख रहे हैं और बिहारी होने पर गर्व जताते नजर आ रहे हैं। अपने संदेश के अंत में खेसारी ने कहा कि अगर सभी बिहारी एकजुट होकर अपनी पहचान और अधिकारों के लिए खड़े होंगे, तो वह दिन दूर नहीं जब बिहार दिवस को देश ही नहीं, दुनिया भर में गर्व के साथ मनाया जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply