नई दिल्ली. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स और ईशान किशन की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपीएल के मैच में आज टकरा रही हैं. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों पूर्व चैंपियन टीमें जीत से खाता खोलना चाहेंगी. ईशान किशन चोटिल पैट कमिंस की जगह कार्यवाहक कप्तान के रूप में हैदराबाद टीम की अगुआई कर रहे हैं. वहीं अनुभवी अजिंक्य रहाणे अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कोलकाता ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है .
आईपीएल 2026 में अब तक का रुझान पूरी तरह से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के पक्ष में रहा है. जहां हर मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है. कल जब एलएसजी ने दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 30/4 पर कर दिया, तो लगा कि यह सिलसिला थम जाएगा. लेकिन समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने पासा पलट दिया और लखनऊ के हाथ से जीत छीन ली. अब सबकी नजरें ईडन गार्डन्स पर हैं, जो हमेशा से चेजिंग के लिए मददगार रहा है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या यहां भी ‘टॉस जीतो, मैच जीतो’ का ट्रेंड बरकरार रहेगा या कोई टीम इस तिलिस्म को तोड़ पाएगी?
केकेआर स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी और सौरभ दुबे.

एसआरएच स्क्वॉड
ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, ब्रायडन कारसे, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार और जीशान अंसारी.