CrimeIndia

लखीमपुर खीरी: सरकारी शिक्षक ने लाइसेंसी रायफल से दुकान के बाहर किया हवाई फायर

लखीमपुर खीरी : कस्बा नीमगांव में शनिवार देर शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कस्बा निवासी एक अध्यापक ने लाइसेंसी रायफल से परचून की दुकान के बाहर हवाई फायरिंग कर दी.घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

नीमगांव निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा राधेश्याम की नीमगांव में ही परचून की दुकान है.शनिवार को नीमगांव निवासी दुर्गेश कुमार अपने हाथ में रायफल लेकर आया और चाचा से कहासुनी करते हुए हवाई फायर कर दी.इससे अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम और एसएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया.

ग्रामीणों के अनुसार, दुर्गेश कुमार पड़ोस के गांव के एक स्कूल में सरकारी अध्यापक के पद पर तैनात है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.थानाध्यक्ष, नीमगांव के प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया लाइसेंसी रायफल से हवाई फायर करने की सूचना मिली थी.मौके पर जाकर फायर करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है.शस्त्र निलंबन की कार्रवाई की जा रही है.पकड़ा गया व्यक्ति सरकारी टीचर होने की जानकारी मिली है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply