CrimeIndia

लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति-सास और बेटे पर हत्या का आरोप

लखीमपुर खीरी: जिले  के मझगईं थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतका के पिता ने दामाद, नाती और समधन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के गांव मोती पुरवा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. महिला के पिता का आरोप है कि दामाद नागेश ने अपने बेटे व मां के साथ मिलकर सोमवार रात उनकी 35 वर्षीय बेटी क्रांति देवी को पहले पीटा, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी घर से भाग गए.

मंगलवार सुबह करीब दस बजे पड़ोसियों ने मृतका के पिता बेला कलां निवासी सुरेश गौतम को सूचना दी. वह प्रधान प्रतिनिधि मूलचंद यादव के साथ पहुंचे. बेटी का शव देख बेहोश होकर गिर पड़े. घर पर मृतका के दो बच्चों के अलावा कोई नहीं मिला. तीनों आरोपी मौके से भाग गए थे.

सुरेश ने बताया कि उनकी बेटी को शराब पीकर दामाद अक्सर पीटता था. पिछले वर्ष जुलाई में काफी पीटने पर पुलिस से शिकायत की गई थी. जहां नागेश ने शराब न पीने की कसम खाई. इस पर दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बच्चों के साथ बेटी को मायके भेज दिया था. मगर नागेश ने शराब पीना नहीं छोड़ा जिसके चलते बेटी को जान गंवानी पड़ी.

मृतका के पिता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी का एक हाथ भी तोड़ दिया है. दामाद नागेश, नाती आकाश व समधन सियापति पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है.

थाना प्रभारी राजूराव ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply