
UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, बिजली, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव होने वाला है. प्रदेश ऐसे में जानिए अगले कुछ दिन आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने वाला है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश, बिजली, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है, जो अगले चार दिनों तक जारी रहने वाली है. यूपी में अगले 24 घंटे के दौरान एक बार फिर से मौसम तेजी से बदल सकता है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है.
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी. तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. गुरुवार को दिन में कहीं भी बारिश नहीं हुई. प्रयागराज सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.4°C रहा.
नए पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई दे सकता है, जिससे मौसमी गतविधियां होंगी और कई जिलों में आंधी-बारिश से मौसम बदला रहेगा.
नोएडा-कानपुर-प्रयागराज
IMD के अनुसार नोएडा और कानपुर में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान है. लखनऊ में दिन की शुरुआत साफ रहेगी लेकिन बाद में बादल और हल्की बारिश संभव है. प्रयागराज में गरज के साथ छींटे के एक-दो दौर आ सकते हैं.
अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 मार्च को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली,रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल,बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर , पीलीभीत में 40 से 50 की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. कहीं-कहीं ओले गिरने और बिजली गिरने का खतरा रहेगा, जिससे खेतों पर खड़ी रबी की फसल को नुकसान होगा. 30 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आज पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी.
29 मार्च को फिर बिगड़ेगा मौसम
29 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम का असर देखने को मिलेगा. लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इतना ही नहीं तेज हवाएं भी चलेंगी.



