India

Mahakumbh Viral Girl Monalisa : कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने मांगी पुलिस की मदद, जानिए क्या है पूरा मामला?

Mahakumbh Viral Girl Monalisa : तिरुवनंतपुरम। प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान मशहूर हुई युवती मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) ने बुधवार को यहां पुलिस से अपने प्रेमी के साथ रहने और उससे शादी करने के लिए सुरक्षा मांगी है। यहां थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उसने आरोप लगाया कि उसके पिता उसे जबरदस्ती उसके गृहनगर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि वह (मोनालिसा) एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में केरल की राजधानी में थी।

मोनालिसा ने मांगी पुलिस की मदद

दिलकश मुस्कान और खूबसूरत आंखों वाली इंदौर की यह लड़की तब मशहूर हुई जब एक ‘वर्चुअल कंटेंट क्रिएटर’ ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उसका एक वीडियो साझा किया। पुलिस के मुताबिक, भोसले और उसका प्रेमी जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, फिल्म के सदस्यों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोप लगाया कि उसके पिता मर्ज़ी के खिलाफ उसे वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जोड़ा हाल ही में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पास के पूवार पहुंचा था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने ज़ोर दिया कि वह अपने पिता के साथ नहीं जाएगी और यह साफ़ कर दिया कि वह अपने प्रेमी से शादी करने जा रही है। चूंकि वह बालिग है, इसलिए वह अपनी मर्ज़ी से काम कर सकती है।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में वह अपने प्रेमी और फिल्म के सदस्यों के साथ चली गई। इस जोड़े ने बताया कि वह जल्द ही दक्षिणी राज्य में शादी कर लेगा। बताया जाता है कि उसके पिता अपने गृहनगर लौट गए हैं।

The post Mahakumbh Viral Girl Monalisa : कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने मांगी पुलिस की मदद, जानिए क्या है पूरा मामला? appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply