DelhiIndia

AI समिट में महानार्यमन सिंधिया रखेंगे अपने विचार, आई फॉर एवरीवन सेशन में हैं स्पीकर

AI समिट में महानार्यमन सिंधिया रखेंगे अपने विचार, आई फॉर एवरीवन सेशन में हैं स्पीकर

महाआर्यमन सिंधिया.

भारत AI इम्पैक्ट समिट भारत मंडपम में चल रहा है. समिट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और एमपीसीए के अध्यक्ष एवं एआई एंथ्यूथियास्ट महाआर्यमन बुधवार को पहुंचेंगे. इस दौरान महानआर्यमन AI फॉर एवरीवन सेशन में अपने विचार रखेंगे.

वे अपनी कंपनियों Ethara AI और Kuberha AI द्वारा एआई क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों पर प्रकाश डालेंगे. साथ ही भारतीय परिप्रेक्ष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और सार्थक परिवर्तन ला सकता है, इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे. यह चर्चा बुधवार दोपहर 01:30 बजे शकुंतलम बैंक्वेट, सुषमा स्वराज भवन नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी.

Whatsapp Image 2026 02 18 At 11.03.06 Am

AI अन्य तकनीकों को किफायती बनाने के तरीकों पर मंथन

भारत AI इम्पैक्ट समिट 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. जिसमें 20 से अधिक देशों के लोग शामिल हैं. पांच दिनों के इस शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समेत तकनीकों को सुलभ और किफायती बनाने के तरीकों पर मंथन किया जा रहा है. 16 फरवरी से बुधवार दोपहर तक इस समिट में हजारों लोग पहुंच चुके हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट में जाकर नई एआइ के बारे में जानकारी हासिल की. साथ हर समिट में आई विदेशी कंपनियों के लोगों से भी बातचीत की.

AI इकोसिस्टम को मजबूत करने की पहल

भारत की ओर से दुनिया भर के देशों को एआई समिट के लिए जुटाने का संदेश बहुत ही सकारात्मक है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, AI इकोसिस्टम के लिए मोटे तौर पर चार आधार स्तंभ चाहिए. पहला एक विशाल चिप-मेकिंग इंडस्ट्री, इस इकोसिस्टम को संभालने के लिए ऊर्जा क्षमता, चिप के लिए रिसर्च और डिजाइन की क्षमता और इसके विकसित हो रहे बाजार में स्थान बनाने की स्थिति. इनमें से कम से कम अंतिम दो में भारत का कोई हाथ नहीं पकड़ सकता.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply