Jaipur News : जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
जयपुर पूर्व पुलिस उपायुक्त संजीव नैन ने बताया कि मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर जगमोहन मीणा (40): निवासी दौसा हाल मानसरोवर जयपुर और मुकेश हरिजन (29) निवासी डिग्गी जिला टोंक हाल सांगानेर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक चोरी की बाइक भी जब्त की है।
थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पुराने अपराधियों से पूछताछ की। मुखबिर और तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को धर दबोचा । पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी उदयभान, हेड कांस्टेबल बृजमोहन, धोलीबाई, कांस्टेबल कर्ण, विजयभान, योगराज और सीएसटी टीम की मुख्य भूमिका रही।
रिपोटर : मनोज अवस्थी
The post मालपुरा गेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद appeared first on Jago India Jago.



