IndiaTrending

घर पर ऐसे बनाएं गोलगप्पे का चटाकेदार पानी, स्वाद इतना जबरदस्त, कि खुल जाएंगे जुबान के टेस्ट बड्स

गोलगप्पे का पानी कैसे बनाएं?
Image Source : SONIA BARTON/YT/KANAK’S KITCHEN

अगर आप बाहर ठेले पर जाकर गोलगप्पे खाते हैं, तो खराब हाइजीन के कारण आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आप बाहर से गोलगप्पे का पैकेट खरीद सकते हैं और आसानी से घर पर चिप्स की तरह उन्हें फ्राई कर सकते हैं। गोलगप्पे के साथ के लिए गोलगप्पे के पानी की भी जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि घर पर गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए हाफ कप पुदीने के पत्ते, एक नींबू का रस, एक स्पून बूंदी, 3 से 4 हरी मिर्च, एक स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक, काला नमक और चुटकी भर हींग की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले हाफ कप पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए। इसके बाद मिक्सर में पुदीने के पत्तों को डाल दीजिए।

दूसरा स्टेप- इस मिक्सर में हरी मिर्च भी डाल दीजिए। इसके बाद नींबू के बीज निकालकर इसके रस को मिक्सचर में एड कर दीजिए।

तीसरा स्टेप- अपने स्वाद के हिसाब से मिक्सर में नमक और काला नमक भी डाला जाएगा। गोलगप्पे के पानी के स्वाद को बढ़ाने के लिए जीरा पाउडर और हींग भी डाल दीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको मिक्सर में ठंडा पानी और आइस क्यूब्स एड करनी है। आपको मिक्सर ऑन करके सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लेना है।

पांचवां स्टेप- अगर आप इस पानी को एकदम ठेले वाले की तरह बनाना चाहते हैं, तो आखिर में इस गोलगप्पे के पानी में बूंदी भी एड कर लीजिए।

महज 15 से 20 मिनट में गोलगप्पे का पानी बन जाएगा। अब फटाफट गोलगप्पे में इस चटपटे पानी को भरकर लुत्फ उठाएं। घर पर साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए बनाए गए गोलगप्पे और गोलगप्पे का पानी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अगर आप फूड लवर हैं, तो आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। यकीन मानिए ये रेसिपी आपकी फेवरेट बन सकती है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply