
DIY Face Bleach At Home: आजकल धूल-प्रदूषण औऱ गलत खानपान की आदतों से चेहरे सेहत के साथ सूरत को भी बिगाड़ कर रख दिया है। इन खराब आदतों से चेहरे पर गलत और बुरे प्रभाव देखने के लिए मिलते है। चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या बनी रहती है। इतना ही नहीं रोजाना का कालापन भी स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इन त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए महिलाएं पार्लर या फिर महंगे प्रोडक्ट का सहारा लेती है।
अगर आप घर में ऐसा ही जादुई निखार पाना चाहते है तो आपको हम घर की रसोई में मौजूद चीजों की मदद से चेहरे के लिए होममेड ब्लीच बनाने के बारे में बता रहे है।
इन दो चीजों से बना लीजिए आप होम मेड ब्लीच
आप घर में मौजूद की मदद से ब्लीच बना सकते है। इसमें चावल का आटा की बात करें तो, यह स्किन को साफ करने और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। दूसरी ओर दही में मौजूद नेचुरल गुण स्किन को सॉफ्ट रखते हैं और टैनिंग कम करने में मदद करते हैं।
किस तरह से बनाएं ब्लीच
इसे आप एक चम्मच चावल के आटे को एक से डेढ़ चम्मच फ्रेश दही में मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसे लगाने के लिए सबसे पहले को धो लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से लगाएं। करीब 10 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को साफ कर लें। इसके अलावा आप बेसन और दूध से भी आप नेचुरल ब्लीच जैसा निखार पा सकती हैं। ये तरीका भी शादी या किसी पार्टी में जाने से पहले ट्राई कर सकती हैं।
इसे लगाने के फायदे
अगर आप चावल के आटा और दही के मेल वाला स्क्रब बनाते है तो आपको इसके कई सारे फायदे देखने के लिए मिलते है।चेहरे की डलनेस कम होती है और आपका चेहरा निखर जाता है। स्किन आपका साफ और ताजगी से भरा नजर आता है। रेगुलर इस्तेमाल से टैनिंग कम दिखती है। आपको इसे लगाने के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। स्किन पर ज्यादा देर तक पेस्ट न छोड़ें। इसे लगाने से पहले स्किन पर पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।



