IndiaTrending

सुबह नाश्ते में रवा से बना लें इंस्टेंट अप्पम, इस ट्रिक से बनेंगे एकदम सॉफ्ट और जालीदार, नोट करें विधि

अप्पम बनाने की विधि
Image Source : YOUTUBE – @HASH KHANS UNIQUE RECIPES

अगर आपको सुबह के समय कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन कर रहा है तो आप साउथ इंडियन डिश अप्पम बना सकते हैं। यह न केवल स्वाद में लाजवाब लगता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है।हालांकि, कई लोगों की यह शिकायत होती है कि अप्पम जालीदार नहीं बन पाते हैं या तो वे कड़क बन जाते हैं या जल जाते हैं। ऐसे में चलिए हम आपको सॉफ्ट और जालीदार अप्पम बनाने की आसान विधि बताते हैं। तो , चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट रेसिपी?

अप्पम बनाने के लिए सामग्री:

  • अप्पम मसाले के लिए सामग्री: तेल – 1 बड़ा चम्मच, राई, उड़द दाल, कड़ी पत्ता, हींग, हरी मिर्च, साबुत लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, आलू 3 (उबले हुए), नमक, प्याज, हरा धनिया

  • अप्पम बैटर के लिए सामग्री: सूजी – 1 कप, नमक, चीनी 1/2 बड़ा चम्मच, दही 1/2 कप, गुनगुना पानी 1 कप, ईनो 1 सैशे

अप्पम बनाने की विधि?

  • सबसे पहल हम अप्पम मसाला बनाएंगे। इसके लिए, एक पैन लें और उसमें तेल, राई, उड़द दाल, कड़ी पत्ता और हींग से तड़का दें।

  • जब ये मसाले चटकने लगे तब उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें। उसके बाद पैन में साबुत लाल मिर्च और हल्दी पाउडर भी डाल दें। 

  • अब एक पैन में उबले और मैश किए हुए आलू डालें, फिर उसमें नमक डालें। 

  • इसके बाद बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें, मसाले को भूनें और फिर इसे बाहर निकाल लें।

  • अप्पम बैटर बनाने के लिए, एक जार में सूजी डालें, फिर उसमें नमक, चीनी और दही डालें। इसमें हल्का गर्म पानी डालें और इसे पीस लें।

  • फिर इस बैटर में ईनो’ डालें और एक बार फिर से पीस लें। अब इस बैटर को एक कटोरे में निकाल लें और आधे घंटे तक ढककर रखें।

  • अब नॉन स्टिक पैन को गर्म करें और उस पर तेल ग्रीस करें। उसके बाद बैटर को उस पर अच्छी तरह से फैला दें। ध्यान रखें ज़्याद पतला नहीं फैलाना है।

  • अब गैस आंच को धीमा रखें और इसे 3 मिनट तक पकने दें, फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह से सभी अप्पम बना लें।

  • अब, आलू की सब्जी और चटनी के साथ अप्पम को परोसें। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply