
Radish Rice Flour Poori Recipe in Hindi: सर्दियों में आप कई हरी सब्जियों का सेवन करते है तो आपके लिए बेहतर होता है। हरी सब्जियां मार्केट में भरमार रूप से मिलती है तो वहीं पर मूली का सेवन हर कोई करते है। हर कोई गेहूं के आटे की पूरी बनाने की जगह पर आप मूली और चावल की पूड़ी बना सकते है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि बहुत ही कुरकुरी और पौष्टिक भी होती है। मूली और चावल की पूड़ी बनाने का आसान तरीका बता रहे है।
मूली और चावल की पूड़ी बनाने का तरीका
क्या चाहिए
- चावल का आटा- 2 कप
- मूली- 1 मध्यम आकार की कद्दूकस की हुई
- अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट-1 चम्मच
- हरा धनिया-बारीक कटा हुआ
- अजवायन
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी
- नमक
- तलने के लिए और मोयन के लिए
जाने मूली और चावल की पूरी बनाने का तरीका
- सबसे पहले मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें और उसे बारीक वाले कद्दूकस से कस लें। अब एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें।
- इसमें बाद कद्दूकस की हुई मूली, बारीक कटा हरा धनिया, अदरक-मिर्च का पेस्ट, अजवाइन, थोड़ी सी हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें।
- इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर आटे को गूंथने के बाद 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर चकले पर थोड़ा सा तेल लगाकर हल्के हाथों से छोटी-छोटी पूड़ियां बेल लें।
- अगर पूड़ियां किनारे से फट रही हों, तो आप किसी कटोरी की मदद से उन्हें गोल काट सकते हैं।
- जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो पूड़ी डालकर लो फ्लमे पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
- अब गरमा-गरम मूली और चावल की पूड़ियों को हरी धनिये की चटनी, आम के अचार या दही के साथ परोसें।
पूड़ी बनाते समय ध्यान रखें ये बातें
- मूली कद्दूकस करने के बाद काफी पानी छोड़ती है। इसलिए आटे में पानी डालने से पहले मूली और मसालों को अच्छी तरह मिला लें।
- आटा गूंथने के लिए हमेशा हल्के गरम पानी का इस्तेमाल करें।
- पूड़ियों को गेहूं की पूड़ियों की तरह जोर लगाकर न बेलें।
- तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए।



