HealthIndia

सिर्फ मेथी की पत्तियां नहीं दानों के साथ बनाएं ये टेस्टी सब्जी, स्वाद ऐसा कि,हर कोई करें तारीफ

Tasty Methi Seeds Sabzi Recipe

Methi Dana Sabzi Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। मेथी का सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है तो वहीं पर इसे कई तरीकों से खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप मेथी के दानों के साथ कुछ नया प्रयोग करना चाहते है तो आज हम आपको इसके दानों की मसालेदार सब्जी के बारे में बता रहे है। आप इसे आसान तरीके से रेसिपी के साथ बना सकते है।

मेथी दाने की कड़वाहट को भी इसमें बैलेंस किया जाता है आप इसे आसान तरीके से बना सकते है। मेथी दाने का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। इसका इस्तेमाल सब्जी में तड़का लगाने से लेकर अचार का मसाला बनाने तक में किया जाता है। जानिए सर्दियों में कैसे बनाएं।

जानें मेथी दाने की सब्जी बनाने का तरीका

यहां पर मेथी दाने की सब्जी को आप आसान तरीके से बना सकते है इसकी सामग्री और रेसिपी के बारे में बताया गया है।

जानें क्या है सामग्री

  • 1 कप मेथी दाना
  • 3-4 मध्यम आकार के प्याज 3-4 बड़े चम्मच तेल/या देसी घी
  • 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 10-12 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 1-2 कप दही
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच किशमिश
  • 2 छोटे चम्मच कसूरी मेथी
  • हरा धनिया।

मेथी की सब्जी बनाने की रेसिपी

  • आपको मेथी की सब्जी के लिए मोटे वाले मेथी के दाने लेने हैं और रातभर पानी में भिगोकर रख दें ताकि ये अच्छे से फूल जाएं।
  • इसके बाद आपको मेथी दाना को पानी में डालकर कुछ देर के लिए एक या दो उबाल आने तक उबालना है. इससे उसकी कड़वाहट कम हो जाती है।
  • साबुत धनिया, जीरा, लहसुन की कलियां, लेकर इसे सिलबट्टे या फिर खरल में डालकर दरदरा कूट लें. इससे तड़का तैयार होगा।
  • हरी मिर्च, प्याज और बाकी के बचे लहसुन को बारीक काट लें आप चाहे तो प्याज-लहसुन को काटने की बजाय इसका पेस्ट भी बना सकते हैं।
  • एक बड़े बर्तन में सरसों का तेल गर्म करें और जब इसमें धुआं आने लगे तो कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च डालें और इसे मुलायम होने तक चलाते हुए ऑयल में ही पका लें।
  • जब तक प्याज हल्का गोल्डन ब्राउन न दिखने लगे तो इसमें दरदरा कूटा गया मसाला डालकर कुछ देर के लिए भून लें. इसके बाद आपको लहसुन की साबुत कलियां डाल कर भूनें।
  • जब मसाला तैयार हो जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी एड कर दें. अब एक बाउल में दही लेकर उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
  • तैयार किए गए दही को मसाले में डालकर मिलाएं और इसको भी आपको कुछ देर के लिए भूनना है ताकि तेल अलग होने लगे।
    अब इसमें उबाली गई मेथी डालें और साथ ही एड करें स्वादनुसार नमक. इसी के साथ सब्जी में किशमिश भी मिला दें।

सब्जी को कुछ देर के लिए पकाना है और फिर इसमें हरा धनिया काटकर डालें. बस तैयार है आपकी मसालेदार मेथी दाना की सब्जी.
इस सब्जी को देसी घी लगी बाजरे की रोटी के साथ खाया जाए तो कमाल का स्वाद आता है. साथ में कच्चा प्याज और हरी मिर्च का देसी कॉम्बिनेशन बेस्ट रहता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply