BollywoodIndia

26 साल पहले की शादी, दो बेटों के पिता फिर भी अकेले रहते हैं निरहुआ, जानें दिनेश लाल यादव की कहानी

Dinesh Lal Yadav Nirahua Wife Children Personal Life

Dinesh Lal Yadav Nirahua Birthday: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव, जिन्हें लोग प्यार से निरहुआ कहते हैं, आज यानी 2 फरवरी को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जन्मे निरहुआ ने बेहद साधारण से निकलकर न सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया, बल्कि राजनीति की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

दिनेश लाल यादव की शुरुआती पढ़ाई गाजीपुर के एक स्थानीय स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने मलिकपुरा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था और स्कूल-कॉलेज के नाटकों में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। हालांकि, सफलता का रास्ता आसान नहीं था। आर्थिक तंगी और संघर्ष के दौर से गुजरते हुए उन्होंने अपने सपनों को जिंदा रखा।

दिनेश लाल यादव की किस्मत

साल 2008 में आई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ ने उनकी किस्मत पलट दी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद से ही दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम से घर-घर में मशहूर हो गए। निरहुआ ने सिर्फ फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा। साल 2012 में वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ में भी नजर आए। हालांकि, वह शो में ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए और 9 हफ्तों के बाद बाहर हो गए, लेकिन इस शो से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान जरूर मिली।

दिनेश लाल यादव की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ को लेकर भी निरहुआ अक्सर चर्चा में रहते हैं। खासतौर पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर अफेयर की अफवाहें भी उड़ती रही हैं। हालांकि, इन सभी चर्चाओं पर खुद निरहुआ और उनके परिवार ने कई बार विराम लगाया है। दरअसल, निरहुआ शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं।

ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai Talent: एक्ट्रेस ही नहीं, बेहतरीन सिंगर भी हैं ऐश्वर्या राय, चंद्रचूड़ सिंह ने किया खुलासा

दिनेश लाल यादव की शादी

निरहुआ ने साल 2000 में मनसा देवी से शादी की थी, यानी उनकी शादी को अब 26 साल हो चुके हैं। उनके दो बेटे हैं, आदित्य और अमित। निरहुआ के बच्चे मुंबई में उनके साथ रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी गांव में रहती हैं। इस बारे में खुद निरहुआ ने बताया था कि उनकी पत्नी गांव की जीवनशैली से जुड़ी हैं और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply