IndiaTrending

मुस्लिम देशों को पैगाम! आप हमारे भाई और पड़ोसी हैं, आपसे हमारा कोई विवाद नहीं-ईरानी राष्ट्रपति

मुस्लिम देशों को पैगाम! आप हमारे भाई और पड़ोसी हैं, आपसे हमारा कोई विवाद नहीं-ईरानी राष्ट्रपति

मुस्लिम देशों को पैगाम! आप हमारे भाई और पड़ोसी हैं, आपसे हमारा कोई विवाद नहीं-ईरानी राष्ट्रपति

इजरायल और अमेरिका से जंग लड़ते ईरान को आज 22 दिन हो चुके हैं। दुनिया भर में शनिवार को ईद मनाई जा रही है। ऐसे में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन ने युद्ध के दौरान सभी मुस्लिम देशों के नाम एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने मुस्लिम देशों को अपना भाई और पड़ोसी बताया है। पेजेश्कियन ने यह भी कहा है कि आप हमारे भाई हैं, इसलिए हमारा आपसे कोई विवाद नहीं है। पेजेश्कियन का यह पैगाम मुस्लिम देशों के साथ एकजुटता का आह्वान करने के लिए है। अपने पैगाम में पेजेश्कियन ने सभी मुस्लिम देशों को ईद की बधाई भी दी है।
राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने अपने संदेश में लिखा है, “इस्लामी देशों और हमारे प्रिय पड़ोसियों के नाम…(यानी यह चिट्ठी इस्लामिक देशों और ईरान के पड़ोसियों के लिए लिखी जा रही है)। आप हमारे भाई हैं और हम आपसे किसी भी विवाद में नहीं हैं। हमारे मतभेदों से लाभान्वित होने वाला एकमात्र पक्ष ज़ायोनी इकाई (ज़ायोनी(यहूदी) राज्य) है। हम ईद-उल-फित्र के अवसर पर अल्लाह से दुआ करते हैं कि वह हमें अपनी ताकत और एकता प्रदान करे, ताकि हम रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शिक्षाओं पर अमल करके उनकी रज़ा हासिल कर सकें। #ईद_उल_फित्र #रसूल_अल्लाह”
ईरान के राष्ट्रपति ने अपने संदेश में जायोनी शासन कहकर इजरायल और अमेरिका पर एक साथ हमला बोला है। इजरायल और अमेरिका की अधिकांश आबादी यहूदी है। इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मार डाला था। इसके बाद से 22 दिनों की जंग में ईरान के 40 से ज्यादा वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और लीडर मारे जा चुके हैं। ईरान को इस युद्ध में लीडरशिप और बुनियादी ढांचों का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि ईरान ने भी इजरायल से लेकर अमेरिका तक के सैन्य और ऊर्जा ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करके पूरे मिडिल-ईस्ट में तबाही मचा दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply