IndiaUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में हुआ चमत्कार! दो मुंह और चार आंख वाला बछड़ा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हैरान करने वाला मामला आया है। यहां के बीकापुर विकासखंड के क्षेत्र के पुरवा गांव में एक देसी गाय ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है। गाय का नवजात शिशु बछड़ा ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 2 मुंह और 4 आंख वाले बछड़े को देखने के लिए लोगों का तांता लग रहा। ईश्वरीय करिश्मा या फिर शारीरिक विकलांगता इसे लेकर चर्चा है और लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।
ये देसी गाय पंकज तिवारी की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को गर्भवती गाय को प्रसव के दौरान समस्या होने पर पशु चिकित्सक और पशु स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंची। फिर टीम ने कड़ी मशक्कत से प्रसव कराया, इसी दौरान अनोखे बछड़े का जन्म हुआ।
गांव के बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चों तक हर कोई इस अनोखे बछड़े के दर्शन करने पहुंच रहा है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे आसपास के इलाकों में भी यह न्यूज आग की तरह फैल गई है।
बछड़े के स्वास्थ्य और उसके जीवित रहने को लेकर निगरानी हो रही है। फिलहाल, यह अनोखा बछड़ा पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र है। कोई इस बछड़े को आस्था से जोड़कर देख रहा है, तो कोई इसको वैज्ञानिक नजरिए से समझने का प्रयास कर रहा है। लोगों के लिए गांव में यह घटना जिज्ञासा और हैरानी का विषय बनी हुई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply