CrimeIndia

शाम को लापता, सुबह पेड़ से लटका मिला शव—बहराइच में युवक की रहस्यमयी मौत

उत्तर प्रदेश : बहराइच के दीवान पुरवा गांव में बुधवार को एक युवक का शव नहर किनारे शीशम के पेड़ से लटकता मिला.मृतक की पहचान धन्नी राम (30) के रूप में हुई, जो मंगलवार शाम से लापता था.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

बहराइच के दीवान पुरवा गांव में बाहर नहर किनारे लगे शीशम के पेड़ की डाल से बुधवार दोपहर में एक युवक का मफलर के फंदे से शव लटकता मिला है.शव की पहचान उसे तलाश करने निकले परिजनों ने की है.युवक मंगलवार शाम से लापता था.पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

खैरीघाट थाने के मटेरा कलां के मजरे दीवान पुरवा गांव में बुधवार दोपहर को नहर किनारे निकल रहे राहगीरों ने शीशम के पेड़ की डाल से मफलर के फंदे से युवक की लाश लटकती देखी.राहगीरों के शोर पर ग्रामीणों ने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी.

जिसके चलते फोरेंसिक व पुलिस टीमे मौके पर पहुंची.इसी दौरान युवक की तलाश में निकले लोगों ने शव की पहचान इसी थाने के संकल्पा गांव निवासी धन्नी राम (30) पुत्र कमला प्रसाद उर्फ पराग के रूप में की.मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम से वह लापता था.थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply