IndiaTrending

चावल, गेहूं में दोबारा नहीं लगेंगे घुन और कीड़े, बस अपनाकर देखें ये नुस्खे

चावल, गेहूं में दोबारा नहीं लगेंगे घुन और कीड़े, बस अपनाकर देखें ये नुस्खे

चावल, गेहूं में दोबारा नहीं लगेंगे घुन और कीड़े, बस अपनाकर देखें ये नुस्खे

अनाज में घुन और कीड़े लगना एक आम समस्या है। लेकिन इसकी वजह से कई बार खाने का भी मन नहीं करता। अनाज से इन्हें निकालना भी काफी मुश्किल होता है। कई बार लोग इन्हें हटाने के लिए केमिकल वाली दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। इनसे कीड़े मर तो जाते हैं लेकिन अनाज में केमिकल के कण आज जाते हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप कीड़ों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से घरेलू नुस्खे आएंगे काम।
1. तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च
अनाज के डिब्बे में 4-5 तेजपत्ते या 3-4 सूखी लाल मिर्च डाल दें। इनकी तेज गंध कीड़ों को अनाज से दूर रखती है। यह नुस्खा चावल के लिए सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है।
2. नीम की पत्तियां
नीम एक नेचुरल कीटनाशक है। इसके लिए ताजी नीम की पत्तियों को सुखाकर एक सूती कपड़े में बांध लें। इसे गेहूं या चावल के डिब्बे में नीचे, बीच में और ऊपर रख दें। नीम की कड़वाहट से घुन कभी आसपास नहीं फटकते।
3. माचिस की डिब्बी
शायद आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन माचिस की तीलियों में फास्फोरस होता है। अनाज के बड़े कंटेनर में 2-3 माचिस की डिब्बियां बंद करके डाल दें। इसकी गंध से कीड़े मर जाते हैं या पैदा ही नहीं होते।
4. सरसों का तेल
अगर आप गेहूं को साल भर के लिए स्टोर कर रहे हैं, तो 10 किलो गेहूं में लगभग 2 चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला दें। तेल की कोटिंग कीड़ों को गेहूं के दाने में छेद करने से रोकती है।
5. लौंग का इस्तेमाल
चावल में अक्सर बारीक काले कीड़े हो जाते हैं। इससे बचने के लिए चावल के डिब्बे में 10-12 लौंग डाल दें। लौंग की महक घुन को बिल्कुल पसंद नहीं होती।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply