IndiaUttar Pradesh

लापता बेटी को मृत समझ मां ने दफना दिया शव… प्रेमी संग पहुंची थाने तो दंग रह गई पुलिस

लापता बेटी को मृत समझ मां ने दफना दिया शव... प्रेमी संग पहुंची थाने तो दंग रह गई पुलिस

खेत में मिला था शव

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने एक जले हुए शव को अपनी लापता बेटी समझ कर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया था. हालांकि, कुछ दिनों बाद वही बेटी अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई. इस घटनाक्रम ने न सिर्फ परिजनों बल्कि पुलिस को भी चौंका दिया है. जिस शव को दफनाया गया था उसकी पहचान एक रहस्य बन गया है.

जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के रितुकला गांव में आलू के खेत से एक किशोरी का करीब 90 प्रतिशत जला हुआ शव बरामद हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव की हालत बेहद भयावह थी. गर्दन से नीचे का धड़ पूरी तरह जलकर राख हो चुका था, जबकि सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था. चेहरे पर भी आग की लपटों के निशान थे, जिससे पहचान करना लगभग नामुमकिन था.

महिला ने मृतका को बताया था बेटी

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की तो पता चला कि कन्नौज के ही एक गांव की एक किशोरी कुछ दिनों से लापता है, हालांकि, परिजनों ने इसकी कोई आधिकारिक सूचना पुलिस को नहीं दी थी. इसी दौरान एक गांव की एक महिला ने दावा किया कि खेत में मिला शव उसकी लापता बेटी का है. महिला के दावे के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद महिला ने शव का अंतिम संस्कार कर दफन करवा दिया.

ऐसे पलटी पूरी कहानी

मामला उमस समय पूरी तरह पलट गया, जब कुछ दिन बाद वही किशोरी अपने प्रेमी के साथ सदर कोतवाली पहुंच गई. किशोरी ने पुलिस के सामने जिंदा होने का प्रमाण देते हुए बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और उसकी हत्या नहीं हुई है. किशोरी ने अपने प्रेमी को बेगुनाह बताते हुए उस पर लगाए गए हत्या के आरोपों को भी खारिज कर दिया. यह देख पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए. पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच की और किशोरी व उसके प्रेमी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

‘शव की शिनाख्त के किए जा रहे प्रयास’

हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खेत में मिला जला हुआ शव आखिर किसका था. कन्नौज के अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. महिला द्वारा शव को अपनी बेटी बताने का दावा गलत पाया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. फिलहाल किशोरी के शव की गुत्थी पुलिस के लिए अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

लापता बेटी का शव होने का दावा करने वाली महिला ने बताया कि पुलिस के द्वारा ही बेटी के जिंदा होने की सूचना मिली थी. अब हमको उससे कोई लेना-देना नहीं है. बेटी और उसका प्रेमी एक साथ रहने को राजी थे, जिसके बाद दोनों यहां से चले गए हैं

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply