CricketIndia

सलमान खान की 60वीं बर्थडे पार्टी में MS Dhoni ने लूटी महफिल, दोनों लेजेंड्स की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल

 

MS Dhoni Attend Salman Khan 60th Birthday Party: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ने शनिवार, 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन बेहद शाही अंदाज में मनाया। पनवेल स्थित उनके फार्महाउस पर आयोजित इस जश्न में सितारों का जमावड़ा लगा था।

लेकिन सारी सुर्खियां तब बटोर ली गईं जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने वहां एंट्री मारी। ‘भाईजान’ और ‘माही’ को एक ही फ्रेम में देख फैंस के लिए ये साल का सबसे बड़ा क्रॉसओवर पल बन गया है।

पूरे परिवार के साथ पहुंचे MS Dhoni

एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ सलमान खान को बधाई देने पहुंचे थे। जैसे ही धोनी की कार पनवेल फार्महाउस के गेट पर पहुंची, वहां मौजूद पैपराजी और फैंस का हुजूम बेकाबू हो गया। पार्टी के अंदर से सलमान और धोनी की एक साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ और ‘शेयर’ की बाढ़ ला दी है।

IPL में वापसी को लेकर भी चर्चा तेज

इस बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए भी बड़ी खबर है। धोनी एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वापसी करने जा रहे हैं। 44 वर्षीय धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते नजर आएंगे। धोनी सीएसके के सबसे सफल कप्तान रहे हैं और उन्होंने टीम को अब तक पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं, जो लीग का संयुक्त रिकॉर्ड है।

CSK का ‘कमबैक’ चैलेंज

आईपीएल 2025 एमएस धोनी के लिए निराशाजनक साल था। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने बीच सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाली, लेकिन टीम का प्रदर्शन खराब रहा और सीएसके पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी 2026 में टीम को उसकी पुरानी शान वापस दिलाने में मदद करेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply