CrimeIndia

नागौर: घर से ही चला रहा था नशे का काला कारोबार, पुलिस ने मारा छापा तो सब रह गए हैरान; लाखों के मादक पदार्थ के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार

नागौर: जिले में “ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त नागौर” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खींवसर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार का पर्दाफाश किया। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (IPS) के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन (IPS) के सुपरविजन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

थानाधिकारी खींवसर अदिति उपाध्याय (IPS प्रोबेशनर) को 7 अप्रैल 2026 को डीएसटी नागौर से सूचना मिली कि खुण्डाला निवासी प्रेमाराम अपने घर के पास बने टीन शेड में डोडा पोस्त छिपाकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस और डीएसटी टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान बंद कमरे से 23.810 किलो डोडा पोस्त और 2.690 किलो पिसा हुआ डोडा पोस्त बरामद हुआ।

इतना ही नहीं, पुलिस को आरोपी के पास से नशे के कारोबार से कमाए गए 6,08,330 रुपये नकद भी मिले। इसके अलावा दो इलेक्ट्रिक कांटे, एक मिक्सी (चार जार सहित) और पैकिंग के लिए प्लास्टिक की थैलियां व रबर भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी प्रेमाराम (40 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान को सौंपी गई है।
एसपी रोशन मीणा ने कहा कि नागौर जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार सख्ती से जारी है। किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में शामिल टीम

थानाधिकारी अदिति उपाध्याय के नेतृत्व में सोहनराम (हेड कांस्टेबल), प्रकाशराम (हेड कांस्टेबल), श्रवणराम (कांस्टेबल), गुट्टू देवी (महिला कांस्टेबल), मंछाराम (हेड कांस्टेबल चालक) और उम्मेद सिंह (कांस्टेबल चालक) ने कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसटी नागौर टीम में मुकेशचन्द्र (उपनिरीक्षक प्रभारी), ओमप्रकाश (सहायक उपनिरीक्षक), दिनेश स्वामी (कांस्टेबल), बलदेवराम (कांस्टेबल), चंदाराम (कांस्टेबल), कमल (कांस्टेबल) और रतू देवी (महिला कांस्टेबल) शामिल रहे। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल चंदाराम का विशेष योगदान रहा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply