India

ओडिशा में एक करोड़ रु के इनामी नक्सली दंपति, 17 अन्य नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया : डीजीपी

Odisha Maoist surrender : भुवनेश्वर। ओडिशा में एक माओवादी दंपति और 17 अन्य नक्सलियों ने शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दंपति में से प्रत्येक पर 55.10 लाख रुपये का इनाम था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने बताया कि यह दंपति भाकपा (माओवादी) के प्रदेश समिति सदस्य निरंजन राउत (45) उर्फ ​​निखिल और उसकी पत्नी रश्मिरा लेंका उर्फ इंदू (42) हैं। इससे पहले, राउत और उसकी पत्नी ने ओडिशा सरकार को एक पत्र लिखकर आत्मसमर्णण करने की इच्छा जताई थी।

यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि राउत, लेंका और 13 अन्य ने रायगड़ा के पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया, जबकि चार अन्य नक्सलियों ने कंधमाल जिले में आत्मसमर्णण किया। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्णण करने वाले माओवादियों ने कुछ हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपे। खुरानिया ने कहा कि अब राज्य में बहुत कम माओवादी बचे हैं।

The post ओडिशा में एक करोड़ रु के इनामी नक्सली दंपति, 17 अन्य नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया : डीजीपी appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply