BiharIndia

NEET छात्रा केस: पटना में अमिताभ दास के घर छापेमारी, पूर्व IPS को अपने साथ ले गई पुलिस

NEET छात्रा केस: पटना में अमिताभ दास के घर छापेमारी, पूर्व IPS को अपने साथ ले गई पुलिस

मीडिया से बातचीत करते पूर्व IPS अमिताभ दास.

बिहार की राजधानी पटना में पूर्व IPS अमिताभ दास के आवास पर पुलिस ने शुक्रवार शाम छापेमारी की. सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ दास के घर ये छापेमारी NEET छात्रा की मौत के मामले में लगाए गए आरोपों को लेकर की गई. शाम के समय उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे. आरोप है कि पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की रहने वाली NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पूर्व IPS अभिताभ दास ने भ्रामक पोस्ट डाला था.

दरअसल, पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में पूर्व IPS अमिताभ दास का आवास है. इसी आवास में पुलिस की ये छापेमारी चल रही. मौके पर पाटलिपुत्र और चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद है. NEET छात्रा की मौत चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई थी. पिछले कुछ दिनों से पूर्व IPS अमिताभ दास इस केस में बयानबाजी कर रहे थे. साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाल रहे थे. इसी को लेकर पटना पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने का आरोप

पटना पुलिस कई दिनों से सोशल मीडिया पर दिए गए उनके बयान और पोस्ट की मॉनिटरिंग कर रही थी, जिसमें पुलिस ने पाया कि सोशल मीडिया के यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामला, जो चित्रगुप्तनगर थाने में कांड संख्या 44/26 दर्ज है. इसी से संबंधित केस में पूर्व IPS अमिताभ दास ने भड़काऊ पोस्ट अपलोड किया था. पुलिस का ऐसा मानना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट से इस केस की जांच को प्रभावित किया जा रहा है.

क्या बोले पूर्व IPS अमिताभ दास?

पुलिस सूत्रों की मानें तो इस छापेमारी के दौरान पूर्व IPS के आवास से कई दस्तावेज जब्त किए गए. वहीं छापेमारी के दौरान ही पुलिस पूर्व IPS अमिताभ दास को अपने साथ ले गई. पुलिस के साथ जाते समय अमिताभ दास ने कहा कि CBI डायरेक्टर को सबूत देने के लिए वह खुद दिल्ली जाने वाले थे. उसके पहले ये छापेमारी हो गई. उन्होंने कहा कि वह सारे सबूत CBI अधिकारियों को देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मेरी हत्या की कोशिश की गई है.


google button

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply