BollywoodIndia

‘ना बहन, ना गर्लफ्रेंड…’ रजत दलाल ने चाहत पांडे संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

‘ना बहन, ना गर्लफ्रेंड…’ रजत दलाल ने चाहत पांडे संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

Rajat Dalal And Chahat Pandey Dating Rumours: ‘बिग बॉस 18’ के बाद से रजत दलाल और चाहत पांडे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शो के दौरान दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा और इसी वजह से उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जाने लगीं।

हालांकि, इन अफवाहों के बीच दोनों ने कई बार साफ किया कि उनके बीच दोस्ती के अलावा कुछ भी नहीं है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रजत दलाल ने इस पूरे मुद्दे पर खुलकर बात की और हर तरह की डेटिंग की खबरों को खारिज कर दिया।

रजत दलाल ने चाहत पांडे संग रिश्ते पर दिया साफ जवाब

फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में रजत ने बताया कि शो के अंदर हालात लगातार बदलते रहते हैं और चाहत के साथ उनका रिश्ता कभी भी उनकी जर्नी का अहम हिस्सा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को अलग नजरिए से देखा, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं था।

रजत ने यह भी बताया कि चाहत शो से काफी पहले एलिमिनेट हो गई थीं, जबकि वह काफी आगे तक टिके रहे। ऐसे में उनके और चाहत के रिश्ते की चर्चा भी धीरे-धीरे खत्म हो गई और शो का फोकस दूसरे एंगल्स पर शिफ्ट हो गया।

रजत दलाल ने साफ तौर पर कहा कि उनके और चाहत पांडे के बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा। उन्होंने कहा, “लोगों को हमारी केमिस्ट्री पसंद आई, जो अच्छी बात है। लेकिन हम सिर्फ दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं।” उनका कहना है कि उनकी बॉन्डिंग पूरी तरह नैचुरल थी और उन्होंने कभी भी जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं किया जिससे गलत मैसेज जाए।

‘बहन’ वाले बयान पर भी तोड़ी चुप्पी

रजत ने उस विवाद पर भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्हें चाहत को ‘बहन’ कहने की बात कही गई थी। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी भी चाहत पांडे को अपनी बहन नहीं कहा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई वीडियो सामने आता है, तो लोग उसे दिखाएं। उनके मुताबिक, उस समय माहौल में बेवजह नफरत फैल रही थी, इसलिए उन्होंने कुछ बातों से खुद को दूर रखा ताकि मामला और न बिगड़े।

ये भी पढ़ें- ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में हाई वोल्टेज ड्रामा, निया शर्मा और जन्नत जुबैर की हुई गंदी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंची बात!

अब नहीं है कोई संपर्क

रजत दलाल ने यह भी खुलासा किया कि शो खत्म होने के बाद से उनका और चाहत का ज्यादा संपर्क नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि वह उनसे बहुत कम मिले हैं और अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके बीच न कोई बातचीत होती है और न ही मिलने का कोई प्लान है। रजत ने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें नहीं लगता कि भविष्य में भी दोनों की मुलाकात होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply