India

Jaipur पुलिस की नई यातायात व्यवस्था, स्टेच्यू सर्किल से विधानसभा टी-पॉइंट तक No Parking

जयपुर। सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए राजधानी जयपुर के स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल व पोलो सर्किल से विधानसभा टी-पॉइन्ट तक रोड के दोनों तरफ वाहन नहीं खड़े करने की अधिसूचना जारी हुई है. पुलिस उपायुक्त यातायात सुमित मेहरडा ने बताया कि आमजन को सुरक्षित व जाम रहित यातायात उपलब्ध कराने के लिए स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल एवं पोलो सर्किल से विधानसभा टी-पॉइन्ट तक रोड के दोनों तरफ पूर्णतया नो-पार्किंग स्थल के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस मार्ग पर वाहन पार्किंग कर यातायात अवरूद्व करने वालों के विरूद्व यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सुगम परिवहन के लिए नई व्यवस्था

मेहरड़ा ने बताया कि हमारा लक्ष्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं है बल्कि सड़कों पर सुगम परिवहन की व्यवस्था करना है, जहां एक नागरिक बिना डर व परेशानी के सड़क पर चल सके. हमारी इस कवायद में नागरिकों का सहयोग हमारे काम और लक्ष्य को आसान बनाएगा.

राजस्थान उच्च न्यायालय के बाहर सड़क के दोनों तरफ पार्क होने वाले वाहनों को पोलो ग्राउंड में नया पार्किंग स्थल मिलने से इस मार्ग पर यातायात का संचालन बिना अवरोध एवं बाधा के अब हुआ निर्बाध एवं सुगम.

वाहनों के सड़क पर पार्क होने से बन रही थी जाम की स्थिति

उल्लेखनीय है कि राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के वाहन पोलो सर्किल से सचिवालय तक सड़क के दोनों तरफ पार्क होने से इस मार्ग पर यातायात के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी ।अब पोलो ग्राउंड में नवनिर्मित पार्किंग स्थल मिलने से अधिवक्ताओं के वाहन वहाँ पार्क होने लग गए हैं ।इससे यातायात का संचालन बिना अवरोध के निर्बाध होने लग गया।

Pariksha Pe Charcha 2026: PM Modi छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कहां देख सकते LIVE

The post Jaipur पुलिस की नई यातायात व्यवस्था, स्टेच्यू सर्किल से विधानसभा टी-पॉइंट तक No Parking appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply