IndiaTrending

नीता अंबानी ने पहनी इकत राम शिला साड़ी, लिखे हैं पवित्र शिला लेख, जानिए क्या है इसकी खासियत?

नीता अंबानी
Image Source : SWADESH_ONLINE/INSTA

नीता अंबानी का लेटेस्ट रॉयल लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। इंस्टाग्राम पर स्वदेश ऑनलाइन नाम के हैंडल से नीता अंबानी की कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब नीता अंबानी ओडिशा की केआईआईटी यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की डिग्री लेने पहुंची थीं, तब उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, उसने कई लोगों का दिल जीत लिया। राम नवमी के दिन श्री राम के तमाम भक्तों को ये साड़ी काफी ज्यादा पसंद आने वाली है। आइए जानते हैं क्यों…

पहनी राम नाम वाली साड़ी- आपको बता दें कि नीता अंबानी ने इकत राम शिला साड़ी पहनी हुई है। इस बेहद सुंदर साड़ी में राम नाम लिखा हुआ है। इस साड़ी को देखने के बाद कई लोग नीता अंबानी की परंपरा से जुड़े रहने की आदत की खूब तारीफ करते नजर आए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीता अंबानी की इस साड़ी को तैयार करने में 2 साल का समय लगा। आइए पहले आप भी नीता अंबानी के इस लुक को देख लीजिए।

बेहद खूबसूरत साड़ी- ब्राउन कलर की बंधा इकत साड़ी, स्वदेश ब्रांड की है। साड़ी पर लिखा भगवान राम का नाम इस साड़ी को खास बनाता है। इस साड़ी को मेहनत से बुनने वाले मास्टर जी का नाम आर्टिजन श्री हरिशंकर मेहर है। आपको बता दें कि इस साड़ी को बुनने के लिए बंधा तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस साड़ी के कलर्स नेचुरल हैं और इस वजह से ये साड़ी और ज्यादा खूबसूरत लग रही है।

नीता अंबानी का लुक- नीता अंबानी की साड़ी का डिजाइन भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस साड़ी में भक्ति और आध्यात्म की झलक साफ-साफ नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साड़ी में कई भाषाओं में राम नाम लिखा गया है। इस साड़ी के पल्लू पर पवित्र मंत्रों को भी देखा जा सकता है। नीता अंबानी ने बीडेड नेकलेस, फ्लोरल इयररिंग्स, रिंग और गोल्डन बैंगल्स पहने हुए हैं। न्यूड लिपस्टिक, बिंदी और लो बन हेयर स्टाइल नीता अंबानी के साड़ी लुक में चार चांद लगा रहा है।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply