India

North Korea Nuclear Power : किम जोंग ने उत्तर कोरिया को परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया

North Korea Nuclear Power : सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि वह अपने देश को स्थायी रूप से परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्थापित करेंगे और ‘सबसे बड़े दुश्मन’ दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए रहेंगे। किम ने सोमवार को संसद में अपने भाषण में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का जिक्र करते हुए अमेरिका पर आतंकवाद और आक्रामकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका विरोधी भावनाओं के उभार के बीच उसके खिलाफ संयुक्त मोर्चे में उत्तर कोरिया और मजबूत भूमिका निभाएगा। हालांकि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनके दुश्मन ‘चाहे टकराव का विकल्प चुनें या फिर शांतिपूर्ण सह अस्तित्व का, लेकिन वह किसी भी विकल्प का जवाब देने के लिए तैयार हैं।’

किम का यह बयान पिछले महीने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के सम्मेलन में दिए गए उस बयान से मिलता जुलता है, जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया पर जमकर निशाना साधा था लेकिन ट्रंप प्रशासन के साथ वार्ता के लिए दरवाजे खुले होने की बात कही थी और वाशिंगटन से आग्रह किया था कि वह वार्ता के लिए पूर्व शर्त के रूप में उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण की अपनी मांग छोड़ दे।

सरकारी मीडिया ने बताया कि संसद के दो दिवसीय सत्र के दौरान सोमवार को संविधान संशोधन विधेयक पारित कर दिया गया, लेकिन बदलावों का विवरण नहीं दिया। माना जा रहा था कि संशोधन में दक्षिण कोरिया का नाम स्थायी दुश्मन के रूप में दर्ज किया जाएगा। अपने संबोधन में, किम ने हाल के वर्षों में देश के परमाणु हथियारों और मिसाइलों के तेजी से विकास पर गर्व व्यक्त किया।

यह खबरें भी पढ़ें

Middle East Conflict Update : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान करना चाहता है समझौता, तेहरान ने ऐसी किसी भी बात से किया इनकार

Rajasthan 10th Board का रिजल्ट जारी, इस साल 93.63 % छात्र और 94.20 फीसदी छात्राएं पास

शिक्षा-स्वास्थ्य का ‘सरकारी’ लाभ क्यों है दूर

Colombia Plane Crash: कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत, कई अब भी लापता

The post North Korea Nuclear Power : किम जोंग ने उत्तर कोरिया को परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply