IndiaUttar Pradesh

अब दंगाइयों और बलवाइयों की खैर नहीं, कानपुर पुलिस ने तैयार किया ‘ब्लैक हॉक’ दस्ता

अब दंगाइयों और बलवाइयों की खैर नहीं, कानपुर पुलिस ने तैयार किया ‘ब्लैक हॉक’ दस्ता

अब दंगाइयों और बलवाइयों की खैर नहीं, कानपुर पुलिस ने तैयार किया ‘ब्लैक हॉक’ दस्ता

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने ऐसा कदम उठाया है जिससे कि अब दंगाइयों और उपद्रवियों की शामत आने वाली है। शहर की कानून व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक घातक विंग तैयार की है, जिसे नाम दिया गया है- ‘ब्लैक हॉक’। काले सुरक्षा कवच में लिपटे ये जांबाज कमांडो शहर की गलियों में उतर चुके हैं। आखिर क्या है यह ब्लैक हॉक दस्ता और कैसे यह दंगाइयों के मंसूबों को खाक में मिलाएगा?
औद्योगिक नगरी कानपुर की सुरक्षा अब ‘ब्लैक हॉक’ के साये में है। शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक ऐसी स्पेशल यूनिट तैयार की है, जो दंगों और बवाल जैसी स्थितियों में ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ (QRT) के तौर पर काम करेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply