
Image Source : FILE (PTI)
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 19 साल की कॉलेज छात्रा के साथ उसके प्रेमी और उसके एक दोस्त ने नशीली दवा पिलाकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने वारदात को जक्कूर स्थित एक प्राइवेट विला में अंजाम दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में अमृतहल्ली थाने में केस दर्ज कर लिया है।
प्राइवेट कॉलेज की स्टूडेंट है पीड़िता
शिकायत के अनुसार, लड़की के साथ उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तथ्यों का पता लगाने और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने के लिए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता बन्नेरघट्टा के एक प्राइवेट कॉलेज की स्टूडेंट है। कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के रहने वाले डिक्सिन नाम के एक युवक से प्यार करती थी।
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि इसी साल जनवरी में वो आरोपी प्रेमी से इंस्टाग्राम पर मिली थी और दोनों ने चैटिंग शुरू की। कुछ ही दिनों के भीतर ही आरोपी डिक्सिन ने अपने प्यार का इजहार किया और पीड़िता ने उसे स्वीकार कर लिया। 14 फरवरी की शाम पीड़िता अपनी एक महिला दोस्त के साथ डिनर करने गई। उसके बाद आरोपी ने उसे जक्कूर में एक प्राइवेट विला में मिलने के लिए बुलाया।
जबरन खिलाई गई गुलाबी टेबलेट
पीड़िता ने कहा कि कुछ देर की बातचीत के बाद उसे एक गुलाबी टेबलेट जबरन खिला दी गई, जिससे वो बेसुध हो गई। इसके बाद डिक्सिन और उसके दोस्त निखिल ने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया है कि प्यार के बहाने प्रेमी ने उसे फंसाया और उसके साथ रेप किया।
पीड़िता के मुताबिक, अगले दिन सुबह निखिल ने उसे इस धमकी के साथ जाने दिया कि अगर वो इस घटना के बारे में किसी को बताएगी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। पीड़िता डर और सदमे की वजह से चुप हो गई, लेकिन बाद में उसने अपने परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पीड़िता और दोस्त के खिलाफ एक्सटॉर्शन का केस
इस पूरे घटनाक्रम में एक और चौंकाने वाला ऐंगल सामने आया है। DCP के मुताबिक, 21 फरवरी को मलेश्वरम पुलिस स्टेशन में इन दोनों आरोपियों ने पीड़िता और उसके एक और दोस्त के खिलाफ एक्सटॉर्शन का केस किया था, जिसके बाद 22 फरवरी को पीड़िता ने गैंग रेप का केस दर्ज किया। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
जाम में फंसी दुल्हन, कार से उतर अनजान शख्स की एक्टिवा पर पहुंची वेडिंग वेन्यू; VIDEO वायरल
VIDEO: शादी से लौट रहे वायुसेना के जवान को रोक पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा, कान का पर्दा फाड़ने का आरोप



