BusinessIndiaTrending

14 जुलाई तक मौका: अनारक्षित रेल टिकट किराये पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें कैसे ले सकते हैं फायदा

अगर आप रोज सफर करने वाले पैसेंजर हैं या शहरों या अन्य जगहों से अक्सर आना-जाना लगा रहता है तो आप इस ऑफर का लाभ लेंगे तो आपके कुछ पैसे बचेंगे। इसके लिए आपको काउंटर पर टिकट के लिए लाइन भी नहीं लगने की जरूरत है।

14 जुलाई तक मौका: अनारक्षित रेल टिकट किराये पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें कैसे ले सकते हैं फायदा
भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब अनारक्षित (जनरल) टिकट पर भी किराये में बचत का मौका मिल रहा है। 14 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस सीमित अवधि के ऑफर के तहत RailOne ऐप के जरिए बिना रिजर्वेशन वाले टिकट बुक करने और डिजिटल पेमेंट पर 3% तक की छूट आप भी पा सकते हैं। अगर आप रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं या जल्द यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे लें डिस्काउंट का फायदा

उत्तर रेलवे के मुताबिक, अनारक्षित रेल टिकट किराये पर डिस्काउंट पाने के लिए आपको Rail One ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप में एक बार लॉग इन होने पर आपको अपना अनारक्षित रेल टिकट बुक करना है। आपको 3 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। उदाहरण के लिए अगर किराया 100 रुपये है तो आपको इस टिकट पर लागत सिर्फ 97 रुपये पड़ेगा। इसके अलावा, R-Wallet से पेमेंट करने पर 3% अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply