India

Osman Hadi के हत्यारे मेघालय के रास्ते भारत में हुए दाखिल, बांग्लादेश पुलिस का बड़ा दावा

Osman Hadi Murder Case: ‘इंकलाब मंच’ के नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के 2 मुख्य संदिग्ध बांग्लादेश से फरार हो गए हैं और उनके इस समय भारत में होने का संदेह है. ढाका महानगर पुलिस (DMP) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह यह जानकारी दी.

‘भारत के मेघालय में घुस गए दोनों संदिग्ध’

DMP (ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस) के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं परिचालन) एस. एन. मोहम्मद नजर-उल इस्लाम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘संदिग्ध फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख स्थानीय सहयोगियों की मदद से भारत के मेघालय में घुस गए हैं.’

भारत की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

‘द डेली स्टार’ ने इस्लाम के हवाले से अपनी खबर में कहा, ‘हमारी जानकारी के अनुसार, दोनों संदिग्ध हलुआघाट सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश कर गए. सीमा पार करने के बाद उन्हें पहले पुरती नाम का एक व्यक्ति मिला. इसके बाद सामी नाम के एक टैक्सी चालक ने उन्हें मेघालय के तुरा शहर तक पहुंचाया.’ हालांकि, डीएमपी अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दोनों संदिग्ध कब बांग्लादेश से भागकर भारत में घुसे. इस मामले पर भारतीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

उस्मान हादी को 12 दिसंबर को मार दी थी गोली

गौरतलब है कि हादी पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शनों में शामिल प्रमुख नेताओं में से एक थे. इन विरोध-प्रदर्शनों की वजह से तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार सत्ता से हट गई थी. वह 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव में एक उम्मीदवार थे. नकाबपोश बंदूकधारियों ने 12 दिसंबर को मध्य ढाका के विजयनगर इलाके में हादी के सिर में उस समय गोली मार दी थी, जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे. बाद में सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

Shashi Tharoor On Digvijay Singh: शशि थरूर ने मिलाया दिग्विजय सिंह के सुर में सुर, कांग्रेस संगठन और अनुशासन के मुद्दे पर कह डाली ये बड़ी बात

The post Osman Hadi के हत्यारे मेघालय के रास्ते भारत में हुए दाखिल, बांग्लादेश पुलिस का बड़ा दावा appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply