India

Bangladesh Election में BNP की प्रचंड जीत पर PM Modi ने तारिक रहमान को दी बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी ये बड़ी बात

PM Modi Congratulates Tarique Rahman: बांग्लादेश में चुनावों में BNP प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है. इस जीत के लिए पीएम मोदी ने BNP नेता तारिक रहमान को बधाई दी हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा.

पीएम मोदी ने जीत की दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में BNP को निर्णायक जीत दिलाने पर मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत बांग्लादेश की जनता के आपके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है। भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा. मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं.

151 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BNP ने अब तक 151 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर ली है. चुनाव जीतने वाली पार्टी उस अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद कार्यभार संभाला था. BNP की जीत के साथ ही तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है.

तारिक रहमान ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

करीब 17 वर्ष के आत्मनिर्वासन के बाद पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विजय रैलियां निकालने के बजाय दोपहर में ‘जुमे’ की नमाज के बाद पूरे देश में विशेष दुआएं करने को कहा है. BNP के मीडिया प्रकोष्ठ ने जीत का दावा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी अधिकतर सीट पर जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है.’

Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में BNP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय

The post Bangladesh Election में BNP की प्रचंड जीत पर PM Modi ने तारिक रहमान को दी बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी ये बड़ी बात appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply