IndiaUttar Pradesh

मेरठ मेट्रो को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरु हो गई रैपिड और मैट्रो


PM Modi Flag Off Meerut Metro Namo Bharat Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है। 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए शुरू हो गया है। करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है।

मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में की यात्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यहां से पीएम मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की यात्री की। प्रधानमंत्री ने मेरठ में लगभग ₹12,930 करोड़ के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्हें देश को समर्पित किया।

पीएम मोदी ने ट्रेन में किया सफर
पीएम मोदी ने ट्रेन में सफर भी किया। इस दौरान सीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने अधिकारियों से भी जानकारी ली।

नमो भारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है। 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए शुरू हो गया है। सीएम, डिप्टी सीएम, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चाैधरी भी पीएम मोदी के साथ निरीक्षण कर रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply