IndiaUttar Pradesh

पीएम मोदी ने हमेशा नेशन फर्स्ट के भाव के साथ काम किया है-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यह देश का विजनरी बजट है। उन्होंने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। सीएम योगी ने कहा कि भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर है। पीएम मोदी ने हमेशा नेशन फर्स्ट के भाव के साथ काम किया है।
सीएम योगी ने कहा, “पिछले 11 वर्ष में हमने देखा कि प्रधानमंत्री जी का हर भारतवासी के प्रति सदैव यही आग्रह रहा कि हमको नेशन फर्स्ट भाव के साथ काम करना चाहिए, इसमें अपने कर्तव्यों की भी बात करनी चाहिए। जब 2015 में प्रधानमंत्री जी ने 26 नवंबर की तिथि को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था, तो उन्होंने देश भर में इस चर्चा का आव्हान किया था कि हम मौलिक अधिकारों की बात तो करते हैं, लेकिन अपने मूल कर्तव्यों की चर्चा नहीं करते, विधायिका के साथ-साथ अन्य मंचों पर हर नागरिक के कर्तव्य क्या हैं राष्ट्र और समाज के प्रति। यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन से बनकर सामने आया है, हर भारतीय को अपने कर्तव्य का एहसास कराने के लिए आग्रह कर रहा है।”
उन्होंने कहा, “बजट में जो चीज हमें देखने को मिली है कि रिफॉर्म, ग्रोथ और फिस्कल डिसिप्लिन यह बहुत स्पष्ट रूप से हमें देखने को मिला है। बजट में किसान, युवा, महिला और गरीब इन सभी को ध्यान में रखा गया है। इस बजट के माध्यम से देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य की आकांक्षाओं की पूर्ति भी होती है, उसके लिए नई संभावनाओं के द्वार खुले हैं।”
सीएम ने कहा, “10 हजार करोड़ रुपये का एमएसएमई सेक्टर के लिए बजट का प्रावधान है। उत्तर प्रदेश देश के अंदर इसे लीड करता है। देश का सबसे बड़ा एमएसएमई बेस यूपी के पास है। 96 लाख एमएसएमई यूनिट यूपी के पास है।” उन्होंने कहा, “7 रेलवे के नए कॉरिडोर जिनमें दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी ये दो नए यूपी को प्राप्त हुए हैं। 20 वाटर-वे जिनमें यूपी के अंदर देश का पहला वाटर वे वाराणसी से हल्दिया के बीच प्रारंभ हो चुका है।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply