India

भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से गले मिले पीएम मोदी, एक ही गाड़ी में रवाना हुए, कुछ देर में खास डिनर

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद मोदी और पुतिन एक ही कार में सवार होकर एयरपोर्ट से रवाना हुए। बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पुतिन का यह 4 साल बाद पहला भारत दौरा है। पीएम मोदी आज रात उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे।

पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें डिप्टी पीएम डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं।

The post भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से गले मिले पीएम मोदी, एक ही गाड़ी में रवाना हुए, कुछ देर में खास डिनर appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply